फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सवारियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, बीस यात्री घायल

सवारियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, बीस यात्री घायल

Tue, 04 Dec 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सवारियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, बीस यात्री  घायल
बिछवां(मैनपुरी)। बुलंदशहर से सवारियां लेकर रायबरेली जा रही बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 20 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बुलंदशहर में आयोजित इजतमा में शामिल होने के बाद करीब 45 लोग वोल्वो बस से रायबरेली जा रहे थे। मंगलवार दोपहर बस जब थाना क्षेत्र में जीटी पर पहुंची, तभी भोगांव की ओर जा रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के केबिन एक दूसरे के वाहन में सट गए।
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकालना शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना पर सीओ सिटी राकेश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया गया।
विज्ञापन


दो घंटा तक यातायात रहा प्रभावित
बॉल्बो बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद जीटी रोड पर करीब दो घंटा तक जाम के हालत रहे। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाया गया। इसके बाद मार्ग का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में बस में सवार करीब बीस से अधिक यात्री घायल हो गए। घायल होने वालों में चालक संदीप निवासी गांव सुनौरा थाना भोगांव, सुलेमान, इरफान, शफी, मसूद, जीशान, गुड्डू, मोहम्मद सिद्दीकी, हाफिज खान, मसूद, जीशान पुत्र शकील मोहम्मद, गुलफाम, इस्लाम, कल्लू खान, मोहम्मद सुलेमान, अरबाज, इमान सुलेमान, अब्दुल इदरीश निवासीगण रायबरेली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed