{"_id":"5bdc8160bdec2269637c2267","slug":"111541177696-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में लगातार आठवें दिन भी हड़ताल जारी, छात्रों के काम लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में लगातार आठवें दिन भी हड़ताल जारी, छात्रों के काम लटके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे विवि के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भी कामकाज नहीं हुआ। लगातार आठवें दिन शिक्षणेत्तर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पालीवाल पार्क परिसर का मुख्य द्वार खुला रखा गया। संस्थानों में शिक्षक पहुंचे जरूर पर कक्षाएं नहीं संचालित की गईं। छात्र-छात्राओं की उपस्थित भी कम रही।
अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से की गई है। अधिकारी भी काम नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय गेट पर ताला लगा रहा। अघोषित रूप से अधिकारी भी हड़ताल को समर्थन दे रहे हैं। छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। डिग्री, मार्कशीट, माइग्रेशन आदि से संबंधित कार्य लटक गए हैं।
जिन विद्यार्थियों को जानकारी नहीं है, उनको विश्वविद्यालय पहुंचने पर निराशा हाथ आ रही है। पालीवाल पार्क परिसर में 25 अक्तूबर को पथराव में कुलसचिव केएन सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी को गंभीर चोट आई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों को चोटें लगी थीं। 26 अक्तूबर से ही कर्मचारी हड़ताल पर हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं के एक भी कार्य नहीं किए जा रहे हैं। शनिवार को शिक्षक भी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं, इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
‘कर्मचारी मांग पर अड़े हैं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कोई प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों से बात करने के लिए नहीं पहुंचा।’ - अखिलेश चौधरी, अध्यक्ष, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ
‘दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से कर्मचारियों में ही नहीं, अधिकारियों और शिक्षकों में भी रोष है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी गई है। कार्रवाई न होने पर इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिलेगा।’ - प्रो. मनोज श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर