फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   प्रधान पुत्र ने की प्रधानाध्यापक से हाथापाई

प्रधान पुत्र ने की प्रधानाध्यापक से हाथापाई

Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पुत्र ने की प्रधानाध्यापक से  हाथापाई
बेवर। थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में प्रधान पुत्र ने प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई की। दोनों के बीच रसोइया चयन को लेकर पूर्व में विवाद हो गया था। घटना से भयभीत प्रधानाध्यापक स्कूल नहीं गया। उसने संगठन के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मामले में माफी के बाद समझौता हो गया। विकास खंड बेवर के प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर पर हरदीप यादव प्रधानायापक के पद पर तैनात हैं। उधर, महिला प्रधान का प्रधान प्रतिनिधि पुत्र उनका कार्य देखता है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय में रसोइया चयन को लेकर वह विद्यालय पहुंचा और गांव की ही मंजेश कुमारी का नाम प्रधानाध्यापक को दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधानाध्यापक की ओर से जब मनमानी करने से मना किया गया तो प्रधान पुत्र गाली गलौज करने लगा। प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई कर दी। भयभीत होकर प्रधानाध्यापक बिना किसी को जानकारी दिए चले गए।
विज्ञापन

वह सोमवार के दिन अवकाश लेकर घर पर ही रहे। मंगलवार को प्रधानाध्यापक ने प्राथमिक शिक्षक संघ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद संगठन के लोग खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गए। मामले को तूल पकड़ता देख प्रधान पुत्र की ओर से प्रधानाध्यापक से माफी मांगी गई, जिसके बाद मामला रफा दफा हो गया। वहीं इस घटना के बाद से भयभीत प्रधानाध्यापक ने तबादला किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ ने की घटना की निंदा
बेवर। प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर पर तैनात प्रधानाध्यापक हरदीप यादव के साथ प्रधान प्रतिनिधि द्वारा की गई हाथापाई को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। जिला संगठन मंत्री प्रमोद यादव, जिला उपाध्यक्ष आलोक शाक्य, सुल्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौधरी, ब्लॉक मंत्री अमित वैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान जावेद ने घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed