{"_id":"5b7af7ee42c792466e6eda67","slug":"111534785518-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के टेंडर लेने के बाद काम करना भूले ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के टेंडर लेने के बाद काम करना भूले ठेकेदार
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनता की सुविधा के लिए बारिश से पहले कच्ची और उखड़ी सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम ने करोड़ों के टेंडर जारी किए थे। वर्कआर्डर जारी होने के महीनों बाद भी ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है। ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई का मूड बना लिया है।
नगर निगम में पहले बोर्ड का गठन होने के बाद भी कार्यप्रणाली में सुधार नजर नहीं आ रहा। निगम में ठेकेदारों की मनमानी हावी है। नगर निगम ने 14वें वित्त आयोग के तहत तीन माह पूर्व करोड़ों रुपये के विकास कार्य के टेंडर जारी किए थे। सती नगर, प्रभात नगर, कन्हैया नगर, शांती नगर, राठौर नगर, किशन नगर, मथुरा नगर, कृष्णा नगर, कन्हैया नगर, आनंदीपुरम, छारबाग, गुरुनगर, नया रसूलपुर, जैन नगर, दखल सहित अन्य मोहल्लों में आरसीसी, इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क, नाली, खड़ंजा निर्माण होना था।
नगर निगम प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदारों को वर्कऑर्डर जारी किए थे। अधिकांश ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है। ऐसे में लोगों को गंदगी और जलभराव से जूझना पड़ रहा है। निर्माण की मांग लेकर लोग नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहे।
विज्ञापन
ठेकेदारों की मनमानी से शहर के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में टाइल्स लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। नगर निगम प्रशासन ने 18 विद्यालयों के कमरों में फ्लोर टाइल्स लगाने के लिए टेंडर जारी किए हैं, लेकिन अभीतक 18 विद्यालयों में काम शुरू नहीं हुआ है।