{"_id":"5b59cbf04f1c1b6f548b6ab4","slug":"111532611568-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण आज, बदले समय में दर्शन देंगे बांकेबिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्र ग्रहण आज, बदले समय में दर्शन देंगे बांकेबिहारी
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण आज, बदले समय में दर्शन देंगे बांकेबिहारी
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। गुरु पूर्णिमा पर पड़ रहे चंद्रग्रहण के कारण शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन और आरतियों के समय में बदलाव हुआ। 27 की सुबह 7:45 मंदिर के पट खुलेंगे और विभिन्न सेवाओं के बाद दोपहर दो बजे आरती होने बाद पट बंद हो जाएंगे। अगले दिन 28 जुलाई की सुबह ही मंदिर खुलेेगा।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के उपप्रबंधक उमेश सारस्वत के अनुसार 27 जुलाई को चंद्रग्रहण के कारण शृंगार आरती प्रात: 7:55, राजभोग आरती प्रात: 10:55 पर होगी। इसके बाद पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद मंदिर दोपहर 12 बजे खुलेगा और शयन आरती 1:55 बजे होगी। सूतक लगने के चलते मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण 27 जुलाई को दोपहर 2:54 बजे से सूतक लगेंगे। इस कारण मंदिर 27 जुलाई को सायंकाल नहीं खुलेगा। पुन: 28 जुलाई की सुबह 7:45 बजे पर मंदिर के पट खुलेंगे। वहीं राधावल्लभ मंदिर के सेवायत नीरज गोस्वामी ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण मंदिर में सुबह पांच बजे मंगला आरती, 7:45 पर शृंगार आरती, 10:30 पर राजभोग आरती, दोपहर एक बजे संध्या आरती के साथ 2:30 पर शयन आरती होगी। वहीं कई मंदिरों में भी चंद्र ग्रहण का असर दिखेगा।