{"_id":"5b58b5a64f1c1bbd298b5f4a","slug":"111532540326-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध गैस सिलिंडर री-फिलिंग करते पकड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध गैस सिलिंडर री-फिलिंग करते पकड़ा युवक
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर की रेलवे कालोनी में बुधवार को पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से गैस सिलिंडर री-फिल करते हुए युवक को पकड़ा। साथ ही टीम ने मौके से 10 गैस सिलिंडर समेत री-फिलिंग करने के उपकरण बरामद किए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने युवक के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को पूर्ति विभाग की टीम को सूचना मिली कि रेलवे कालोनी में अवैध रूप से गैस सिलिंडर री-फिलिंग का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर टीम ने रेलवे कालोनी में छापेमारी की। छापे के दौरान टीम को मौके से इंडेन के 10 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। इसमें से सात सिलिंडर भरे, दो सिलिंडर आंशिक रूप से भरे और एक सिलिंडर खाली मिला। इसके साथ ही टीम ने गैस री-फिल करने के उपकरण बरामद किए। टीम ने छापेमारी के दौरान युवक दिनेश पुत्र गिरंद निवासी मोहम्मदपुर मोहकमपुर थाना निधौलीकलां को पकड़ा। बताया जाता है कि रेलवे कालोनी के आवास में युवक किराए पर रहता है। जबकि आवास संतोष नामक युवक को आवंटित है। जिला पूर्ति अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि युवक को गैस सिलिंडर के साथ पकड़ा है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक सरिता भी मौजूद रहीं।