फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सुरेंद्र के खुशहाल घर लग गई किसी की नजर

सुरेंद्र के खुशहाल घर लग गई किसी की नजर

Thu, 19 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र के खुशहाल घर लग गई किसी की नजर
मैनपुरी। चार शव एक साथ पहुंचते ही अभई गांव परिजनों की चित्कार से गूंज उठा। गांव के बाहर जमा हजारों लोगों की भीड़ भी अपने आंसू नहीं रोक सकी। लोगों की जुबां पर एक ही चर्चा रही।
विज्ञापन



आखिर सुरेंद्र त्रिवेदी के हंसते खेलते परिवार को किसकी नजर लग गई। घर में अब कोई खाना बनाने वाला तक नहीं बचा है।सुरेंद्र को दिलासा देते समय गांव के लोग खुद अपने आंसू बहा रहे थे।
विज्ञापन



सुरेंद्र को अपने छोटे बेटे शिव पर नाज था। वह गांव में अक्सर अपने बेटे का युवाओं को उदाहरण देते थे। घर से निकलकर एमबीए की पढ़ाई करने के बाद गोदरेज कंपनी में नोएडा में प्रबंधक की नौकरी करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोएडा में मकान खरीदते समय भी उसने पिता से ही राय ली थी। शादी करने के लिए वह कुछ और कमाने की बात कहकर टाल देता था। सुरेंद्र के मुंह से एक ही बात निकलती रही कि शिव ने आखिर किसका क्या बिगाड़ा।


उनके परिवार को किसकी नजर लग गई। अंतिम संस्कार के समय सुरेंद्र अपने पुत्र राम को तथा राम अपने वृद्ध पिता को संभालते रहे। राम की तो दुनिया ही उजड़ गई। नोएडा हादसे से उनको गहरा धक्का लगा है।



वह बार-बार अपनी मासूम बेटी को ही याद करते हैं। अंतिम संस्कार के समय भी राम अपनी बेटी को ही याद करके रोते रहे। मां और पत्नी को हादसे में गंवाने वाले राम के घर पर अब कोई खाना बनाने वाला तक नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed