फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोविंदपुर में मिट्टी की ढाय में दबने से महिला की मौत

गोविंदपुर में मिट्टी की ढाय में दबने से महिला की मौत

Wed, 18 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोविंदपुर में मिट्टी की ढाय में दबने से महिला की मौत
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गोविंदपुर में मिट्टी खोदने गई महिला की ढाय पलटने के कारण दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार को उसे जिला अस्पताल लाए। चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए वापस ले गए। थाना पुलिस को कोई सूचना तक नहीं दी।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम टीकरी कल्हारी निवासी हरमाला (28) पत्नी दशरथ सिंह पंद्रह दिन पूर्व थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव गोविंदपुर स्थित मायके में आई थी। बुधवार को वह सुबह घर से अपने भाई भूमिजीत सिंह के साथ गांव के ही बाहर स्थित किशनपुर अरमराजट की खेती में गड्डे से घर में लिपाई करने के लिए मिट्टी खोदने के लिए गई थी। भाई तो ढाय के बाहर ही खड़ा रहा। जबकि हरमाला मिट्टी की खोदाई करने के लिए नीचे उतर गई। वह मिट्टी को निकाल कर बाहर की ओर लाती इससे पहले ही अचानक ढाय ही पलट गई। ढाय पलटने के कारण हरमाला उसके नीचे दब गई।
विज्ञापन


भूमिजीत ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े और ढाय को ही हटाने के साथ ही हरमाला को बाहर निकाला। परिजन उसे तुरंत ही जिला अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही उसके पति के साथ अन्य ससुरालीजन भी पहुंच गए। ससुराल पक्ष के लोग शव को अपने गांव टीकरी ले गए हैं। मृतक महिला के दो बेटियां रुचि सात व रोशनी ढाई वर्ष व पांच वर्ष का ही बेटा दीपक है। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर सुजात हुसैन ने कहा कि गोविंदपुर में महिला की मरने की संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कोई सूचना आएगी तो मामले की जांच पड़ताल करके विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed