फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जांच और रिमाइंडर में अटकी कार्रवाई

जांच और रिमाइंडर में अटकी कार्रवाई

Thu, 08 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जांच और रिमाइंडर में अटकी कार्रवाई
रिपोर्ट - फोटो : amar ujala
एटा। जिले में प्रधान और सचिव लगातार मनमाने तरीके से धन खर्च कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई शून्य है। जांच और रिमाइंडर के खेल में कार्रवाई को लटकाया जा रहा है। आलम यह है कि ग्राम पंचायतों में सामने आने वाले घोटालों की फाइलें इधर से उधर घूम रही हैं।
विज्ञापन


जिले में मौजूदा दौर में 24 ग्राम पंचायतों की जांच चल रही है। आलम यह है कि इनमें चार ग्राम पंचायतों की जांच मेें घोटाले सामने आने के बाद कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। मगर फाइल इधर से उधर घूम रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में चार ग्राम पंचायतों की जांच की फाइल डीएम कार्यालय के पास लंबित चल रही है। इन मामलों में प्रधानों के अधिकार सीज करने की संस्तुति की गई है, लेकिन गबन की वसूली और रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाइयों पर कोई गौर नहीं किया जाता। ऐसे में जिले के प्रधान और सचिव मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतलपुर ब्लॉक की दो बड़ी ग्राम पंचायतों के सचिवों को घोटाले का दोषी पाए जाने के बाद भी कार्रवाई सुस्त पड़ी है। एक भाजपा नेता की शह के आगे पूरा प्रशासन नतमस्तक होकर सचिव को बचाने की तैयारी में लगा है। ऐसे में जांचें महज रिमाइंडर और अधिकार सीज करने पर टिकी हुई हैं।


इन ग्राम पंचायतों की जांच का कुछ पता नहीं
अलीगंज की अलीपुर, नदराला, नकटई खुर्द, भदुईया मठ, अकबरपुर लाल सहाय, रामनगर, गढ़िया जगन्नाथ, गढ़ी, जैथरा की बाघौली, सहोरी, सुकटीखेड़ा, अमृतपुर रघुपुर, बरौलिया, शीतलपुर की जिरसमी, भगीपुर, शिवसिंहपुर, अचलपुर, निधौलीकलां की शहबाजपुर, अवागढ़ की बढ़ावली, मारहरा की पिदौरा, जलेसर की टिकाथर की जांच आज तक पूरी नहीं हो सकी है।



इन ग्राम पंचायतों में बड़े खेल
मजराजात जैथरा- 54 लाख। कार्रवाई शून्य
कंचनपुर आसे- 20 लाख। कार्रवाई प्रधान को हटाया
अंगरैया जमुनाई- 9 लाख। कार्रवाई प्रधान के अधिकार सीज
कासिमपुर बहादुरपुर- 25। लाख- कार्रवाई शून्य
बढ़ावली- 15 लाख। कार्रवाई शून्य


छितौनी में दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
डीएम के आदेश के बाद भी घोटालेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है। डीएम ने पिछले दिनों छितौनी ग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed