फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   राज्यसभा में रामगोपाल ने कहा भाजपा के नेता के यहां शरण लिए था शॉप शूटर कॉली

राज्यसभा में रामगोपाल ने कहा भाजपा के नेता के यहां शरण लिए था शॉप शूटर कॉली

Wed, 07 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में रामगोपाल ने कहा भाजपा के नेता के यहां शरण लिए था शॉप शूटर कॉली
रामगोपाल यादव
फिरोजाबाद। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब का कुख्यात अपराधी रवींद्र उर्फ काली की गिरफ्तारी का मुद्दा सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बुधवार को राज्यसभा में उठाया। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि काली को फिरोजाबाद के एक भाजपा नेता ने पिछले चार माह से शरण दे रखी थी। उन्होंने काली को सपा एमएलए की हत्या के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को राज्यसभा में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने वक्तव्य में चालीस मिनट बोले। उनका भाषण यूपी की कानून व्यवस्था पर फोकस रहा। नए डीजीपी के कार्यभार संभालते ही एक ही दिन में 23 एनकाउंटर पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सवाल उठाते हुए पिछले दिनों शिकोहाबाद पुलिस द्घारा गिरफ्तार शार्प शूटर रवींद्र उर्फ काली का विषय प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


रामगोपाल यादव ने कहा कि सभी जानते हैं कि काली दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कई बड़ी वारदातें कर चुका है। पंजाब और हरियाणा सरकार ने उस पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम है। इतना बड़ा अपराधी फिरोजाबाद में भाजपा के एक ऐसे नेता के यहां शरण लिए था जो यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और हाल ही में विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके यहां काली चार माह से शरण लिया। रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में कहा कि काली को सपा एमएलए (सिरसागंज विधायक हरिओम यादव) की हत्या के लिए बुलाया गया था। ताज्जुब इस बात का है कि इतना बड़ा अपराधी पुलिस ने गिरफ्तार किया और बिना पूछताछ के जेल भेज दिया। क्या उससे पूछताछ नहीं होनी चाहिए थी। पुलिस अभीतक उसे रिमांड पर नहीं ले पाई है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि ये सभी बातें बिना साक्ष्य के सदन में नहीं कह रहे हैं।

ण्इसके फोटोग्राफ मौजूद हैं। जबकि दूसरी तरफ सहारनपुर से बलिया तक पुलिस गोलियां चला कर एनकाउंटर कर रही है। अफसोस होता है मुख्यमंत्री जैसे गरिमापूर्ण पद पर बैठे लोग सदन में और सदन के बाहर यह कहते हैं कि ठोंक दो..। मुख्यमंत्री की भाषाशैली गरिमापूर्ण होनी चाहिए। ठोंक दो जैसे शब्दों का इस्तेमाल तो बदमाश करते हैं। मुख्यमंत्री को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल शोभा नहीं देता है।


सपा महासचिव ने कहा कि इस स्थिति से स्पष्ट होता है कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। अधिकारी डरे हुए हैं। भाजपा के व्यक्ति की बात सुनी जा रही है लेकिन अन्य लोगों की सौ फीसद सत्य बात को भी नहीं सुना जा रहा है। मैं कभी झूठा आरोप नहीं लगाता और बिना तथ्यों के कोई बात नहीं कहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed