फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   विकास प्राधिकरण से दर्जनों फाइल लापता

विकास प्राधिकरण से दर्जनों फाइल लापता

Wed, 07 Feb 2018 07:43 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण से दर्जनों फाइल लापता
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। विकास प्राधिकरण के अति महत्वपूर्ण पटलों की दर्जनों फाइलें लापता हैं। यह फाइलें प्रवर्तन और मानचित्र की हैं। इन महत्वपूर्ण फाइलों के लापता होने के पता भी मुख्य लिपिक और लिपिक बाबू के रिटायर होने के बाद लगा। सचिव ने रिटायर हुए मुख्य लिपिक के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व कार्य में शिथिलता और लापरवाही को लेकर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी ने मुख्य लिपिक और प्रवर्तन का पटल संभाल रहे प्रमोद कटारा और मानचित्र लिपिक विजय शर्मा को अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया था। बताया जाता है कि कुछ दिन बाद मुख्य लिपिक द्वारा करीब 1285 फाइलों का चार्ज दिया गया। जबकि विजय शर्मा द्वारा चार्ज दिया ही नहीं गया। बताया जाता है कि चार्ज देने के बाद जब अधिकारियों ने प्रवर्तन की महत्वपूर्ण फाइलों को मांगा गया तो वह नहीं मिलीं।
विज्ञापन


अधिकारियों का शक है कि लापता फाइलें अवश्य सेवानिवृत्त किए गए बाबुओं ने लापता की हैं। बुधवार को उपाध्यक्ष के निर्देश पर सचिव रमेश चंद ने उक्त बाबू के खिलाफ एफआईआर के निर्देश एक्सईएन मुकेश अग्रवाल को दिए हैं। सचिव रमेश चंद ने बताया कि बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed