{"_id":"5a789d394f1c1b90268b888b","slug":"111517854009-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद महोत्सव में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद महोत्सव में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 29वें जनपद स्थापना दिवस समारोह का सोमवार को शानदार आगाज हुआ। सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम हुए। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी और कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव स्थल श्री पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान पर बच्चों के लिए मनोरंजन के इंतजाम थे। बच्चों ने झूलों और पैराशूट बैैलून का लुत्फ उठाया। उद्यान विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ों ने फेरे लिए।
सांसद अक्षय यादव के साथ-साथ जिले के अन्य जन प्रतिनिधि महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे। दोपहर से शाम तक आयोजनों की धूम के साथ फिरोजाबाद को जिला बनाने के लिए संघर्ष करने वालों ने आंदोलनों के दिन याद किए। पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान पर जनपद स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी और कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने फीता काट कर की। किड्स कार्नर स्कूल की छात्राओं ने वीणा वादिनी वर दे के माध्यम से सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। बृजराज सिंह कॉलेज, किड-जी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने भरपूर तालियां बटोरी।
उद्घाटन के दौरान मंच पर मेयर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश शर्मा, डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा. मनोज कुमार, सीडीओ डा. अशोक कुमार, सीएमओ डा. एसके दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्यों में दिजेंद्र मोहन शर्मा, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, सत्येंद्र जैन सौली, झब्बू लाल अग्रवाल, डा. मयंक भटनागर, हेमंत अग्रवाल बल्लू रहे। कार्यक्रम संयोजक एडीएम उदय सिंह और नगर मजिस्ट्रेट शीतल प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनपद स्थापना दिवस के मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। योजना के तहत विवाह रचाने वाले जोड़ों को चांदी के आभूषण, कपडे़ ,बर्तन, गैस चूल्हा एवं 20 हजार रुपए की नगदी भेंट की गई। जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने विवाहित जोड़ों का तिलक कर आर्शीवाद दिया।
महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे सांसद अक्षय यादव ने विवाह रचाने वाले जोड़ों को पार्टी की ओर से 2100-2100 रूपए भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एमएलसी डा. असीम यादव, रामसेवक यादव, विजय आर्या, सुमनदेवी सविता मौजूद रहे।
जिला उद्यान विभाग द्वारा लगाई गई पुष्प एवं शाक-भाजी प्रदर्शनी की लोगों ने जमकर तारीफ की। प्रदर्शनी में रखे गए विभिन्न प्रजाति के पुष्प और जैविक तरीके से उगाईं गई सब्जियां आर्कषण का कें द्र रहीं।
पशुपालन, उद्योग, श्रम, स्वस्थ्य विभाग, इफको,बैंक और टैक्सटाइल विभाग द्घारा लगाए गए स्टॉल पर एक ओर जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी दीं गईं। वहीं ग्लास हैंडीक्राफट और स्वयं सहायता समूह आरती द्वारा तैयार किए गए विविध परिधानों का प्रदर्शन किया गया। विभाग द्वारा प्रभारी मंत्री के माध्यम से 25 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल और तीन को बैशाखी प्रदान की गईं।
स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन ने युवाओं खास तौर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए खास इंतजाम किए। टर्नल राईडिंग, हॉट बैलून, मूविंग बॉल, कमांडो टर्नल बच्चों के आर्कषण का केंद्र रहीं। एडवेंचर पार्क में सुबह से शाम तक बच्चों की धमाचौकड़ी देखने को मिली।