फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोहरे में मेजिक पलटी, दो छात्राएं घायल

कोहरे में मेजिक पलटी, दो छात्राएं घायल

Sun, 28 Jan 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में मेजिक पलटी, दो छात्राएं घायल
फिरोजाबाद/जसराना। जसराना से शिकोहाबाद की ओर आ रही सवारियों से भरी मैजिक घने कोहरे के कारण पलट गई। हादसे के बाद चालक एवं परिचालक गाड़ी की नंबर प्लेट लेकर फरार हो गए। घायल हुई दो छात्राओं को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कसबा से सवारियों को लेकर एक मैजिक गाड़ी शिकोहाबाद की ओर जा रही थी। जसराना शिकोहाबाद मार्ग पर राधास्वामी आश्रम के समीप कोहरे की वजह से अचानक गाड़ी पलट गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तब तक चालक और परिचालक गाड़ी की नंबर प्लेट उखाड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने सवारियों को निकालने की भी जहमत नहीं उठाई। मोहल्ला कोठीपुरा निवासी मुस्कान (17) पुत्री अवनींद्र, मोहल्ला कूंचा निवासी सृष्टि (16) पुत्री सुनील वर्मा घायल हो गईं। दोनों छात्राएं शिकोहाबाद के ज्ञानदीप स्कूल में इंटर की छात्राएं हैं। रविवार को प्रयोगात्मक परीक्षा होने के कारण स्कूल जा रही थीं। घायल छात्राओं को परिजनों ने उपचार के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed