फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौनिहालों की सेहत के दुष्मन बने 635 परिवार

नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे 635 परिवार

Mon, 08 Jan 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नौनिहालों की सेहत के दुष्मन बने 635 परिवार
खास लम्हों को कैमरे के क्लिक में कैद कराने का क्रेज बढ़ गया
फिरोजाबाद। हर परिवार को अपनों की फिक्र होती है। मगर नासमझी से सैकड़ों परिवार अपने बच्चों के स्वास्थ्य के दुश्मन बने हुए हैं। जिले में 635 परिवार ऐसे हैं, जो अपने ही 735 नौनिहालों के दुश्मन हैं। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग का है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीकराकरण के लिए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार से एक बार फिर दो साल तक के नौनिहालों को हिपेटाइटिस, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा सहित नौ बीमारियों का टीका लगाने का अभियान शुरू हो गया।। दिसंबर में चले अभियान में अज्ञानता के कारण कई परिवार चुनौती बने।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो परिवार स्वास्थ्य विभाग की टीम को वापस कर रहे हैं। समझाने का असर नहीं हो रहा। इसके चलते इन परिवारों में रह रहे बच्चों की जिंदगी दांव पर लगी है। फिलहाल हर कोई टीकाकरण जरूरी का नारा तो लगा रहा है, लेकिन इन परिवारों की समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्टूबर 2017 से शुरू अभियान का सोमवार से अंतिम चरण है। इसका लक्ष्य दिसंबर तक 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण कर टीका लगाया जाना है। जिससे नौनिहालों की जिंदगी बचा कर शिशु मृत्युदर को कम किया जा सके

मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण की शुरुआत हुई। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र हिमांयूपुर से अभियान की शुरुआत नगर विधायक मनीष असीजा ने बच्चों को दवा पिलाकर की। इस बार हेड काउंट सर्वे कराया जाएगा। ईंट भट्ठों एवं मलिन बस्तियों के साथ दूरस्थ स्थान पर रह रहे परिवारों में बच्चों की पड़ताल होगी। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कार्यक्रम की जानकारी दी। एसीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, डीपीएम सरजू खान, डीसीपीएम रवि कुमार मौजूद रहे।


सघन मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत सोमवार से हुई। सुहागनगर एलआईसी के पास रहने वाले बच्चों को टीम टीकाकरण करने पहुंची तो उन्होंने नासमझी के कारण विरोध शुरु कर दिया। सीएमओ डा. एसके दीक्षित एवं एसीएमो डा. एके श्रीवास्तव ने समझाकर टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed