{"_id":"5a44f9b34f1c1b686a8bc488","slug":"111514469811-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में घुसकर शिक्षक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में घुसकर शिक्षक को गोली मारी
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
गोली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर के पब्बीपुर-हर्दपुर स्थित पब्बीपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक को विद्यालय प्रांगण में गोली मारकर घायल कर दिया। शिक्षक ने अपने साले पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
हरेन्द्र सिंह राना निवासी आवास विकास कालोनी आगरा प्राथमिक विद्यालय पब्बीपुर में इंचार्ज सहायक अध्यापक के रूप में तैनात हैं । गुरुवार को वह विद्यालय पहुंचे ही थे कि उन पर किसी ने गोली से हमला किया। गोली शिक्षक के कंधे पर लगी। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षक ने अपने साले प्रशांत चौधरी निवासी खंदारी आगरा के खिलाफ तहरीर दी है। शिक्षक का विगत तीन वर्ष से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। शिक्षक का इलाज चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर की जांच की जा रही है।