{"_id":"5a43e1634f1c1b001c8bb410","slug":"111514398051-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमओ पर गिर सकती है निलंबन की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमओ पर गिर सकती है निलंबन की गाज
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। फौजी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट के मामले में एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. सौरभ प्रकाश शर्मा पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग को डीएम की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
दरअसल, पैराट्रूपर रंजीत सिंह की पत्नी किरन कौर की तबियत खराब होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों ने थाना एमएम गेट में शिकायत दर्ज कराई थी।
फौजी ने डॉ. सौरभ प्रकाश शर्मा पर शराब के नशे में मारपीट का आरोप लगाया था। साथ ही अन्य चिकित्सकों पर पत्नी के पेट में लात मारने की बात कही थी। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक ने फौजी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मामला दोनों सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा होने के कारण जिलाधिकारी गौरव दयाल ने इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिगुणायत को दी थी।
जांच में सिटी मजिस्ट्रेट ने डॉ. सौरभ शर्मा पर लगे आरोप सही पाए जाने की पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि अभी डीएम के यहां से कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।