{"_id":"5a3e605e4f1c1b0d698c3c77","slug":"111514037342-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर-गांव के बीच फंसे 135 परिषदीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर-गांव के बीच फंसे 135 परिषदीय स्कूल
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
बच्चे
- फोटो : डेमो
मथुरा। मथुरा और वृंदावन क्षेत्र की नगर पालिकाओं में 32 ग्राम पंचायत शामिल होकर नगर निगम तैयार हुआ है। इन क्षेत्रों में बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 135 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों को नगर निगम की सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। यह विद्यालय अभी तक नगर निगम के हैंड ओवर नहीं हो सके हैं।
नगर निगम में 32 ग्राम पंचायतों के 52 गांव शामिल हैं। इन गांवों में बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 135 विद्यालय संचालित हैं। नगर निगम बनने के बाद यह विद्यालय नगर निगम में शामिल होने थे लेकिन अभी तक यह विद्यालय नगर निगम में शामिल नहीं हो सके हैं। इसके चलते इन विद्यालयों को नगर निगम की तरफ से दी जाने वाली सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। उधर इन विद्यालयों में तैनात शिक्षक भी यहां से जाना नहीं चाह रहे हैं।
नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि अभी हैंडओवर करने की कार्रवाई चल रही है। बीएसए संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वे इन विद्यालयों की सूची तैयार करवा रहे हैं। ऐेसे करीब 135 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों को जल्द ही नगर निगम के हैंडओवर किया जाएगा।