{"_id":"5a32bf3a4f1c1bee688c1b28","slug":"111513275194-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी जाफर में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी जाफर में गोली लगने से युवक घायल
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए। घायल ने ससुरालीजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
टूंडला थाना के गांव गढ़ी जाफर निवासी राजाबाबू (24) पुत्र नारायन सिंह का कहना है कि वो खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी ससुराल पक्ष के लोग आए और उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से राजाबाबू घायल हो गया।
आरोप है कि उसकी डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। छह माह से विवाद चल रहा है। इस कारण उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने कहा गोली लगने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।