फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सोने के जेवरात लेकर भाग युवक, लोगों ने पकड़ पर पीटा

सोने के जेवरात लेकर भाग युवक, लोगों ने पकड़ पर पीटा

Thu, 14 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
सोने के जेवरात लेकर भाग युवक, लोगों ने पकड़ पर पीटा
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। गुरुवार दोपहर गंगा मार्केट में चौमुखी ज्वैलर्स की दुकान पर एक युवक जेवरात की पुड़िया लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने युवक को दबोच कर पिटाई कर दी। इसी दौरान मौका मिलते ही युवक भाग गया। कुछ समय बाद युवक साथियों के साथ सराफा व्यापारी के घर पहुंचा और महिलाों से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


कटरा मीरा निवासी राजेश वर्मा की गंगा मार्केट में चौमुखी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। गुुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक आभूषण देखने के बहाने दुकान पर पहुंचा और मौका मिलते ही 50 ग्राम सोने की 12 अंगूठी की पुड़िया लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसी दौरान मौका मिलते ही युवक भाग गया।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद युवक साथियों संग स्वर्णकार के घर पहुंचा और महिलाओं से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राजेश वर्मा अपनी पत्नी तृप्ती वर्मा के साथ थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मान कर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed