{"_id":"5a32be2a4f1c1bd0408bcc03","slug":"111513274922-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चेक से खाते से रुपये निकालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी चेक से खाते से रुपये निकालने की कोशिश
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के गुंजन कालोनी निवासी अनिल अग्रवाल भारतीय जीवन बीमा निगम की सुहागनगर शाखा में विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को शाम को करीब सवा चार बजे उनकी बैंक पीएनबी सुहाग नगर शाखा से फोन आया कि क्या बैंक खाते से ढाई लाख रुपया किसी को ट्रांसफर कर रहे हैं।
उन्होंने जब मना किया तो खुद बैंककर्मी चौंक गए। वह अपनी चेकबुक लेकर सीधे पीएनबी में पहुंचे तो बैंक अधिकारी ने उन्हें 75 नंबर का चेक दिखाया कि इसके माध्यम से ही ढाई लाख रुपया ट्रांसफर होने थे। यह चेक दिल्ली संसदीय मार्ग निवासी नीरज वर्मा के एकाउंट में भेजने के लिए बैंक में भेजा गया था।
अनिल अग्रवाल ने कहा कि जिस नंबर का चेक बैंक में था उसी नंबर का चेक उनकी चेकबुक में लगा हुआ था। इतना ही नहीं हस्ताक्षर भी हूबहू थे। अनिल अग्रवाल ने थाना दक्षिण में ही जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने कहा कि एक तहरीर आई है मामले की जांचकर इसमें कार्रवाई की जाएगी।