{"_id":"5a282a824f1c1bb34a8b47d4","slug":"111512581762-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्रों में 21 नए कालेज शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्रों में 21 नए कालेज शामिल
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर जिला समिति ने अपना प्रस्ताव तैयार कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया है। परिषद द्वारा भेजी गई सूची में से 15 कालेजों को हटाया गया है। इनमें डिबार घोषित छह स्कूल भी शामिल हैं। वहीं 21 नए कालेज परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जनपद में 115 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की सूची भेजी गई थी। सूची सार्वजनिक होते ही तमाम आपत्तियां आने लगी थीं। आपत्तियों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारियों ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों का सत्यापन किया।
इस दौरान छह डिबार कालेज तथा नौ अन्य कालेजों में खामियां मिलीं। उप जिलाधिकारियों की रिपोर्ट पर इन स्कूलों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटा दिया गया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार जिला समिति ने जनपद में परिषद द्वारा भेजी गई सूची में 21 नए कालेजों को परीक्षा केंद्र और बनाया है। जबकि 100 परिषद द्वारा भेजे गए कालेज परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रस्तावित सूची को बोर्ड भेज दिया गया है।
विज्ञापन
परिषद द्वारा भेजी गई केंद्रों की सूची में छात्र आवंटन का कार्य भी किया गया था। जिसमें कई कालेजों के छात्रों को काफी दूर जाकर परीक्षा देनी पड़ती। जांच के बाद कई कालेजों के छात्र आवंटन में भी फेर बदल किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि जिला समिति ने प्रस्तावित सूची बोर्ड को भेज दी है। अंतिम निर्णय बोर्ड को लेना है। कितने स्कूल परीक्षा केंद्र बनेेंगे। यह परिषद की सहमति के बाद ही बताया जा सकता है। फिलहाल सूची से डिबार कालेजों को बाहर कर दिया गया है।