फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नहीं उतरने दी पंजीरी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नहीं उतरने दी पंजीरी

Sat, 18 Nov 2017 07:58 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नहीं उतरने दी पंजीरी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : डैमो
राया (मथुरा)। वेतन वृद्धि और स्थायीकरण की मांग को लेकर 25 दिन से विकास खंड राया पर चल रहा आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को पोषाहार (पंजीरी) लेकर आए ट्रक को आंगनबाड़ियों ने रोक दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आंगनबाड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया, लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर चला गया।
विज्ञापन


राया-मथुरा रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ट्रक पंजीरी के कटटे् लेकर पहुंचा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ट्रक से पंजीरी के कट्टे नहीं उतरने दिए। वे प्रशासनिक अधिकारियों और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। विरोध के चलते ट्रक काफी देर तक खड़ा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


इससे पूर्व ट्रक चालक पंजीरी से भरे ट्रक को लेकर चला गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु, आशा, रेखा ने बताया कि वेतन वृद्धि और स्थायीकरण की मांग के लिए विकास खंड राया पर 25 दिन से शांति पूर्ण धरना-प्रदर्शन चल रहा है। इस अवसर पर विनेश, नीरज, कौशल्या आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed