{"_id":"5a0f199d4f1c1bd1408b7434","slug":"111510939037-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर और छह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर और छह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों एवं निकाय चुनावों के परपेक्ष में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानों की पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके तहत सात शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट जबकि छह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
थाना अमांपुर पुलिस ने गिरोह बनाकर संगठित रूप से अपहरण, हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपी हेतराम, दिनेश निवासी नगला मईया, करू एवं भूरा निवासी अहमदपुर के खिलाफ थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं थाना पुलिस ने तीन अन्य शातिर अपराधियों में ज्ञान सिंह, राहुल, धरम सिंह निवासी नगला बंधा के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
उधर, थाना ढोलना पुलिस ने शातिर अपराधी सुनील निवासी महेवाकला, नूर मोहम्मद निवासी छियोना के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। वहीं थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने शातिर अपराधी गौरव, महेंद्र पाल, राकेश निवासी नगला बेरू, लाल यादव निवासी राजा रिजोला के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। कोतवाली कासगंज के उपनिरीक्षक जगमोहन ने नगला कुआ तिराहा से सत्यवीर निवासी भरोरी खुर्द को 25 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।