{"_id":"5a0dbe854f1c1b0d698bc282","slug":"111510850181-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लूट के प्रयास को बना दिया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लूट के प्रयास को बना दिया हादसा
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। क्षेत्र के पंवास गांव के समीप बुधवार को कैंटर सवार पशु व्यापारियों पर बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूट का प्रयास किया। विफल होने पर बदमाश बिना नंबर का कैंटर छोड़कर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने एक्सीडेंट की धारा में दर्ज कर मामला दबा दिया है, जबकि बदमाशों ने यूपी 100 डायल पुलिस पर भी फायर किए थे।
बुधवार को कोतवाली देहात के गांव पवांस के पास पशु व्यापारियों का पीछा करते हुए कैंटर सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। चालक के वाहन को न रोकने पर बदमाशों ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे व्यापारियों की कैंटर पेड़ से टकरा गई। लूट में विफल होने पर व्यापारियों पर फायरिंग की थी। बाद में बदमाश अपना कैंटर छोड़कर बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए थे।
भागते समय रास्ते में पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था। सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग की थी। घबराकर यूपी 100 डायल पुलिस वहां से भागती हुई पवांस नहर के पास जा पहुंची। जहां से बागवाला और देहात पुलिस को सूचना दी गई। दोनों थानों की पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
इस घटना को कोतवाली देहात पुलिस दबाने की कोशिश कर रही है। लूट के प्रयास के मामले की रिपोर्ट सड़क हादसे में दर्ज कर दी है। रिपोर्ट पशु व्यापारी कयूम पुत्र इफ्तार निवासी शमसाबाद, फर्रुखाबाद की तरफ से दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस मौके से बरामद कैंटर के मालिक का अब तक पता नहीं लगा पाई है। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात ने बताया कि एक्सीडेंट का मामला था। बरामद हुई बिना नंबर के कैंटर के मालिक का पता लगाया जा रहा है।