{"_id":"5a00a1864f1c1b3c3d8b5c58","slug":"111509990790-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रजिस्ट्री की समस्याएं दूर होने जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रजिस्ट्री की समस्याएं दूर होने जारी रहेगी हड़ताल
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को संरक्षक अतिवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, टाइपिस्ट, मुहर्रिर द्वारा ई-रजिस्ट्री से संबंधित समस्या दूर न होने तक कामबंद हड़ताल जारी रखी का निर्णय लिया।
अध्यक्ष चरन सिंह यादव ने कहा कि शासन द्वारा पूरे प्रदेश में ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया लागू कर दी है, लेकिन कोई सर्वर तक उपलब्ध नहीं कराया। इससे तहसीलों में रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। महासचिव राकेश वर्मा ने कहा कि ई-रजिस्ट्री के विरोध में 26 अक्तूबर से निरंतर कामबंद हड़ताल चल रही है, लेकिन किसी जिम्मेदार अफसर ने मामले का संज्ञान तक नहीं लिया।
बैठक में समस्त अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि ई-रजिस्ट्री में आने वाली समस्याओं का निदान नहीं होगा, तब तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। तहसीलों में धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में भंवर सिंह बघेल, राकेश कुमार, राजेंद्र वर्मा, संदीप शर्मा, श्याम सिंह यादव, सुबोध दुबे, लक्ष्मीनरायन, बैनामा लेखक सुभाषचंद्र जैन, बृजमोहन, रामवीर सिंह मौजूद थे।