{"_id":"5a00a1844f1c1b59678b9f99","slug":"111509990788-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहरा बुजुगोऱ् का सहारा बनेगा अपना घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहरा बुजुगोऱ् का सहारा बनेगा अपना घर
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्धाश्रम समिति द्वारा नया बांस मोड़ शाहपुर स्थित ‘अपना घर’ का शुभारंभ नौ नवंबर को दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष अनिल गर्ग ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन भरतपुर के संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज के निर्देशन में शिवशक्ति वृद्धाश्रम समिति का संचालन किया जाएगा। असहाय, प्लेटफार्म एवं सार्वजनिक स्थल पर कष्टों का झेल रहे बुजुर्गों को ‘अपना घर’ सहारा देगा। वहां उनके जीवन को खुशहाल बनाया जाएगा। समिति उन्हें खाना, पीना, कपडे़, चिकित्सा सुविधा शिक्षा एवं रुचि के अनुसार खुशहाल जीवन उपलब्ध कराएगी।
समारोह की अध्यक्षता विधायक मनीष असीजा करेंगे। डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा. मनोज कुमार, विधायक डा. मुकेश वर्मा मौजूद रहेेंगे। वार्ता में सचिव मुकेश गुप्ता मामा, शंकर गुप्ता, राकेश गर्ग, रवीश जैन, डा. पीएस भारद्वाज, विपिन अग्रवाल, जानकी प्रसाद अग्रवाल, अनिल लहरी, असलम भोला आदि लोग उपस्थित रहे।