फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चंद दिनों में ही उखड़ गई सड़क

चंद दिनों में ही उखड़ गई सड़क

Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंद दिनों में ही उखड़ गई सड़क
फिलहाल बनी सड़क की गुणवत्ता दिखाते लोग।
जलेसर। एससी आयोग के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनवाई गईं चार सड़कें चंद दिनों बाद ही उखड़ना शुरू हो गई हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि जलेसर क्षेत्र साढे़ तीन करोड़ की लागत से जलेसर शकरोली, जलेसर वारासमसपुर मार्ग, जलेसर से जमालपुर एवं कानऊ मोड़ से पिलखतरा हुए हुए नूहखेड़ा मार्ग का निर्माण कार्य कराया था। इनमें शकरोली एवं वारासमसपुर मार्ग तो करीब पूरी हो चुका है लेकिन नालियों का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया। गांव शकरोली, कोसमा, कासिमपुर, भूपालगढी, वारासमसपुर आदि ग्रामों में नालियों का निर्माण होना तो दूर इसका शुभारंभ भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पिलखतरा ग्राम के ग्रामीणों के द्वारा सड़क निर्माण में हो रही धांधली और मानक के अनुरूप सामग्री न लगाने की शिकायत के बाद भी सड़क निर्माण के ठेेकेदारों के कानों पर जूं नहीं रेग रही है। भाकियू भानू युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ठाकुर, समाजसेवी वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, भरत शर्मा, मकसूदपुर के पूर्व प्रधान इफराक अली आदि ने राशन एवं प्रशासन से सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण में हो रही धांधली की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवई एवं सड़क निर्माण मानक के अनुरूप कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed