फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धनतेरस पर 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान

धनतेरस पर 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Sun, 15 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान
धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। धनतेरस पर जमकर धनवर्षा होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दिन करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा हर वर्ग की जेब के अनुरूप आइटमों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



वहीं, दुपहिया वाहन, इलेक्ट्रानिक शोरूमों के संचालकों और सराफा व्यवसायियों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट और उपहार देने की व्यवस्था की है। दोपहिया वाहनों के शोरूम संचालकों ने खासा स्टाक भी मंगा लिया है।
विज्ञापन



उधर, धनतेरस पर बर्तनों की सर्वाधिक बिक्री को देख बर्तन विक्रेताओं ने दुकानों को दुल्हन की तरह सजाना शुरू कर दिया है। बर्तन विक्रेताओं ने कई आकर्षक डिजाइनों के बर्तन मंगाए हैं। धनतेरस पर किसी भी बर्तन की खरीदारी के प्रचलन को देखते हुए कम कीमत वाले बर्तन भी दुकानदारों ने मंगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी के चम्मच, गिलास आदि भी मंगाए हैं। इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठानों पर एलईडी टीवी, एलसीडी टीवी, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, टीवी, सीडी प्लेयर आदि की खरीद पर आकर्षक छूट और उपहारों की भी व्यवस्था की गई है। दोपहिया वाहनाें के शोरूमाें ने भी बाइकों की खरीद पर छूट और उपहार की व्यवस्था की है।


सराफा बाजार में भी दुकानदारों ने धनतेरस की तैयारी कर ली है। खासतौर से चांदी के सिक्के और गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां मंगाई गईं हैं। चांदी के सिक्के कई आकर्षक डिजाइनों में सराफा व्यवसायियों ने मंगाए हैं।

धनतेरस पर बाइक खरीदने के लिए लोग एक सप्ताह पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं। शहर के पांच बाइक शोरूमाें पर रविवार तक 110 से अधिक बाइकों की बुकिंग कराई जा चुकी है। वहीं कस्बाें में भी धनतेरस पर बाइक खरीदने के लिए पहले से बुकिंग कराई गई है।


सराफा व्यवसायियों के मुताबिक धनतेरस पर सबसे अधिक चांदी के सिक्के खरीदे जाते हैं। धनतेरस के लिए पुराने और नए चांदी के सिक्कोें का सराफा कारोबारियों ने पर्याप्त स्टाक कर लिया है।


बाजार मेें धनतेरस के लिए चंादी के 50 और सौ रुपये के नोट और डालर भी मंगाए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि धनतेरस पर 15 करोड़ रुपये से अधिक का सराफा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed