फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर अभी गंदा है, बापू हम शर्मिंदा हैं

शहर अभी गंदा है, बापू हम शर्मिंदा हैं

Mon, 02 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
शहर अभी गंदा है, बापू हम शर्मिंदा हैं
कटरा मोहल्ला में नाले पड़े चोक
एटा। स्वच्छता अभियान का पूरे हुए तीन साल हो चुके हैं, मगर केंद्र सरकार का अभियान जिले के अधिकारियों और शहरवासियों की सोच पर कोई खास असर नहीं डाल पाया। 15 दिन से लगातार चल रहे स्वच्छता अभियान के बाद भी शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं। सोमवार को अमर उजाला टीम ने शहर में स्वच्छता अभियान की हकीकत जानी, तो जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे नजर आए। पढ़िए रिपोर्ट...
विज्ञापन


कटरा मोहल्ला
कटरा मोहल्ला में कूड़े के ढेर और चोक पड़े नाले स्वच्छता अभियान की हकीकत बताने को काफी हैं। कृषि उपनिदेशक के कार्यालय के बाहर जमा कूड़े पर आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन


आगरा रोड
बस स्टैंड के पीछे आगरा रोड पर बैंक शाखा के सामने गंदगी के ढेर लोगों दिक्कत बढ़ा रहे हैं। सोमवार को कूड़े का ढेर स्वच्छता दिवस की हवा निकालता नजर आया।

जीटी रोड
जीटी रोड पर बस स्टैंड के नजदीक ही कूड़े के ढेर ने लोगों को खासा परेशान किया है। इसके चलते राहगीरोें को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन पर लगाए आरोप, चुनाव का किया बहिष्कार
कटरा मोहल्ला में व्याप्त गंदगी को लेकर सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पांच साल में चेयरमैन ने कोई विकास नहीं कराया। इस बार क्षेत्र के लोग मतदान नहीं करेंगे। रवि शर्मा, लाले, पंकज वार्ष्णेय, सुशील कुमार, शिव कुमार, चंद्रपाल शर्मा, सीटू गुप्ता, भोला शंकर मौजूद रहे। उधर, किदवई नगर में गंदगी को लेकर लोगों ने रोष जताया। क्षेत्र के शिरोज खान, फिरोज, आमिर ने कहा कि पांच साल शहर में विनाश हुआ है।
फोटो खिंचाने तक सिमट गए अभियान
शहर में स्वच्छता पखवाड़े में तमाम अभियान चलाए गए, लेकिन अभियान फोटो खिंचाने का सीमित होकर रह गए। जनप्रतिनिधि झाड़ू लगाकर फोटो खिंचाकर चले गए।
बोले लोग
हमारे कटरा मोहल्ला क्षेत्र में पांच साल में कुछ नहीं हुआ। नाले बनवाए गए, लेकिन सफाई नहीं कराई गई।
राजीव शर्मा
गंदगी के ढेर से बदबू उठती है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। जनप्रतिनिधि झाड़ू लगा रहे हैं, लेकिन स्वच्छता से कोई सरोकार नहीं।
सीटू गुप्ता
स्वच्छता अभियान फ्लॉप है। कई बार चेयरमैन और पालिका को ज्ञापन दिए, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। विकास का कोई काम नहीं हुआ।
भोलाशंकर
पूरी साल पालिका जनप्रतिनिधि बजट का रोना रोते रहे। मगर सफाई के नाम पर कुछ नहीं हो सका। परेशानी बढ़ रही है।
नीरज गुप्ता
स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को सोच बदलने की जरूरत है। इसे लेकर कवायद की जा रही है।
लोकेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed