फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   टप्पेबाजों ने दो महिला से लूटे जेवर

टप्पेबाजों ने दो महिला से लूटे जेवर

Sat, 16 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने दो महिला से लूटे जेवर
loot
एटा। बीमार मां को देखने जा रही महिला से दो टप्पेबाज ने कुुंडल, जंजीर और अंगूठी लूट ली। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पहले भी टप्पेवाज व्यापारी और महिला से जेवरात और नगदी लूट कर ले जा चुके हैं।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर निवासी वीटू पत्नी सुधीर शनिवार दोपहर को अपनी बीमार मां को देखने के लिए जिरस्मी गांव जा रही थी। महिला कोतवाली नगर क्षेत्र के ठंडी सड़क तिराहे पर पहुंची ही थी। उसी समय दो टप्पेबाजों ने महिला को रास्ते में रोक लिया और उससे भविष्य और भूतकाल की बात कहते हुए उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। इसके बाद टप्पेबाजों ने महिला से कुंडल, जंजीर और अंगूठी लेकर फरार हो गए। जानकारी होने पर महिला ने चीख पुकार मचाई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस को कोई भी बदमाश हाथ नहीं लग सका। वहीं अगर इससे पहले हुई घटना की बात की जाए तो दिनदहाड़े नगर पालिका के पास से टप्पेबाज गल्ला व्यापारी से एक लाख से अधिक की नगदी और शहर के काली मंदिर समीप राशन लेने जा रही महिला से टप्पेबाज दो हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और जेवरात लूटकर ले गए थे। इसकी शिकायत दर्ज कराने के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed