फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मथुरा को तीर्थस्थल बनाने को निगम ने भेजा प्रस्ताव

मथुरा को तीर्थस्थल बनाने को निगम ने भेजा प्रस्ताव

Fri, 08 Sep 2017 07:34 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
मथुरा को तीर्थस्थल बनाने को निगम ने भेजा प्रस्ताव
कृष्णा - फोटो : demo
मथुरा। भगवान कृष्ण के शहर को तीर्थस्थल बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। नगर निगम प्रशासन ने भी बोर्ड की मीटिंग में पास हुए प्रस्ताव को शासन में भेजने के लिए डीएम के पास भेजा है। वहीं कई दूसरे संगठन भी आवाज बुलंद कर रहे हैं। मथुरा को तीर्थस्थल घोषित कराने के लिए अमर उजाला मुहिम चला रहा है।
विज्ञापन

हमारी इस मुहिम से शहर के सभी संगठन जुड़ गए हैं। संत समाज भी लगातार शासन से मांग कर रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने भी पिछले दिनों शासन को प्रस्ताव भेजा। शुक्रवार को मथुरा नगर निगम प्रशासन ने भी प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया। जिलाधिकारी के माध्यम से यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। अपर नगर आयुक्त डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि जब मथुरा नगरपालिका थी तब उसकी बोर्ड मीटिंग में मथुरा को तीर्थस्थल घोषित कराने का प्रस्ताव पास हुआ था। इस प्रस्ताव पर 15 वार्ड मेंबरों के साइन थे। अब इस प्रस्ताव को शासन में भेजा जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने जिलाधिकारी को भेज दिया है। प्रस्ताव पर ठाकुर बिहारी, उमेश शर्मा, मोहम्मद इकबाल, धर्मेश तिवारी, गगन समेत सभी पंद्रह सभासदों के नाम हैं। वहीं दूसरे संगठनों ने भी इस मुद्दे को शिद्दत के साथ उठाना शुरू कर दिया है। सभी विधायक भी इस मुद्दे को लेकर शासन से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed