{"_id":"595be9114f1c1b81798b4575","slug":"111499195665-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर एक लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर एक लिपिक निलंबित
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र में शौचालय निर्माण की आड़ में धांधली कई कर्मचारियों को भारी पड़ गई है। अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद, एत्मादपुर के लिपिक शमीम अहमद को निलंबित कर दिया है।
वहीं, शौचालय निर्माण के लिए अवैध वसूली के आरोप में एक परिषद कर्मचारी बेटे व सेवानिवृत्त हो चुके एक कर्मचारी के भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। तत्कालीन दो अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव को एत्मादपुर क्षेत्र में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर यहां के 15 में से 11 लाभार्थियों के बयान दर्ज किए गए। इन सभी ने नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर निरीक्षक अतुल कुमार सक्सेना के पुत्र गुड्डा और सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेश चंद्र के भाई दशरथ पर वसूली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जांच के आधार पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। वहीं, लापरवाही व अनियमितताओं के चलते लिपिक शमीम अहमद को निलंबित कर दिया है। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार गौतम व लोकेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कहा है।