{"_id":"59568d504f1c1b54738b48cc","slug":"111498844496-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में महिलाओं पर चढ़ा ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में महिलाओं पर चढ़ा ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। गांव गढ़ी रायकरन में पैसे के लेन-देन को लेकर ओमप्रकाश और गिरधारी पक्ष में विवाद हो गया। मारपीट के बाद गिरधारी गुट ने ओमप्रकाश को मारने के उद्देश्य से उसके पीछे ट्रैक्टर दौड़ा दिया। ओमप्रकाश तो बच गया, लेकिन इस अफरा-तफरी में शौच को जा रही तीन महिलाएं कुचल गईं, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिला में ओमप्रकाश की मां भी शामिल है।
थाना नौहझील क्षेत्र के गांव गढ़ी रायकरन निवासी ओमप्रकाश और गिरधारी में पैसे को लेकर विवाद हो गया। गिरधारी गुट ने पहले तो ओमप्रकाश की पिटाई कर डाली, फिर उसके पीछे ट्रैक्टर दौड़ दिया। जान बचाकर भाग रहा ओमप्रकाश तो बच गया, पर शौच को जा रही गांव की तीन महिलाओं को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इनमें से महिला सावित्री (30) पत्नी गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मुन्नी देवी पत्नी ज्वाला सिंह एवं सौमोती देवी पत्नी गिर्राज घायल हो गई। सौमोती देवी ओमप्रकाश की मां बताई जा रही है।
महिला की मौत पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम भेजा। मृतका के पति गुलाब सिंह की तहरीर पर गांव के गिरधारी, नीरज व निरंजन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि नामजदों की गिरफ्तारी कर ली गई है।