{"_id":"5953e5b84f1c1b7f568b4726","slug":"111498670520-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। क्षेत्र के खेरिया तिराहा के समीप बुधवार की सुबह खेत में गांव नगला सावज निवासी एक युवक का शव मिला। परिवारीजन एवं गांववाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक का भाइयों से बंटबारे को लेकर विवाद होने की भी चर्चा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव सावज निवासी सोबरन सिंह (35) छह वर्ष से फिरोजाबाद में चालक की नौकरी कर रहा था। दो दिन पूर्व फोन पर जमीन के बंटबारे को लेकर उसका भाइयों से विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार की शाम को वह घर आया था। इस दौरान उसने अपने हिस्से की जमीन बेचने की बात भी कही थी।
वहीं बुधवार की सुबह गांव सावज से करीब एक किलो मीटर दूर खेरिया तिराहा के पास उसका शव खेत में मिला। पिता और भाई शव के पास भी नहीं आए। ग्रामीणों में दबी जुबान जमीन के बंटवारे के विवाद में हत्या करके शव को फेंके जाने की चर्चा है। वहीं मृतक के शव के पास पुलिस को एक पुड़िया में सल्फास भी मिला है। जबकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है। चिकित्सकों ने बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।