{"_id":"594c08eb4f1c1b8f3e8b4704","slug":"111498155243-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स़ड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स़ड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित अमित रिसोर्ट के समीप सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। वहीं जिला मुख्यालय के समीप दो वाहनों की भिड़त में हाथरस निवासी पवन की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जैननगर खेड़ा निवासी अवनीश यादव बुधवार शाम को बाइक द्वारा टूंडला से फिरोजाबाद आ रहा था। अमित रिसोर्ट के समीप उसकी बाइक मार्ग किनारे खडी डीसीएम से टकरा गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए युवक को परिवारीजन आगरा ले गए। यहां उसकी मौत हो गई।
वहीं जिला मुख्यालय के समीप दो ट्रकों की भिड़त में पवन कुमार पुत्र रामजीलाल नगला भूरा हाथरस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई।
विज्ञापन
वहीं सीएल जैन डिग्री कालेज के समीप टैक्टर असंतुलित होकर हाईवे किनारे बने डिवाइडपर चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान आसपास कोई वाहन नहीं था। अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था। क्योंकि टैक्टर की ट्राली में लोहे की सरिया लदी होने के साथ ही चालक नंदराम निवासी जमालपुर थाना मटसेना टैक्टर लेकर मटामई से राजा का ताल लेकर जा रहा था।