फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डीआईसी करेगी विद्युत योजनाओं का अनुश्रवण

डीआईसी करेगी विद्युत योजनाओं का अनुश्रवण

Sun, 11 Jun 2017 11:45 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
डीआईसी करेगी विद्युत योजनाओं का अनुश्रवण
फिरोजाबाद। अब जनपद में बिजली योजनाओं से संबंधित होने वाले कार्यों का डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी (डीईसी) डीपीआर तैयार करने के साथ उनका नियमित अनुश्रवण भी करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने का विशेष जोर दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में रोस्टर के अनुसार बिजली मुहैया कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब जनपद में बिजली व्यवस्था सुधार के लिए लागू बड़ी योजनाओं की भी बेहतर मॉनीटरिंग के लिए जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी का गठन करने की कवायद शुरू कर दी है। कमेटी का गठन सांसद की अध्यक्षता में किया जाएगा। विधायक कमेटी के सदस्य और डीएम संयोजक होंगे।
विज्ञापन



कमेटी में शामिल सांसद, विधायक व डीएम केंद्र की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) के अंतर्गत गांव व मजरों में हो रहे विद्युतीकरण कार्य एवं इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत आईपीडीएस टाउन में होने वाले कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करेंगे। समिति की नियमानुसार हर तीन माह में अनिवार्य रूप से बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त योजना के अंतर्गत जिन ग्राम और मजरों में विद्युतीकरण कार्य प्रस्तावित है, उन कार्यों पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। विद्युत विभाग के अफसर सभी विद्युत कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएंगे। यह सूची प्रस्तावित टाइम लाइन के साथ जनपदीय वेबसाइट पर भी अपलोड करने के साथ उसे नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा।


1912 हेल्पलाइन नंबर का प्रचार प्रसार कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए स्थापित हेल्पलाइन नंबर 1912 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। इससे उपभोक्ता इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। प्रत्येक जनपद में प्रतिदिन बदले गए ट्रांसफार्मरों की रिपोर्ट जनपदीप वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed