{"_id":"593c30524f1c1b1a138b45c4","slug":"111497116754-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद शव लेने नहीं पहुंचे परिवारीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद शव लेने नहीं पहुंचे परिवारीजन
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में दन्नाहार निवासी ट्रक चालक का शव शुक्रवार शाम पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया मगर कोई रिश्तेदार शव लेने नहीं पहुंचा। काफी देर पुलिस इंतजार करती रही आखिरकार ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नौनेर का रहने वाला मोहन शर्मा ट्रक चालक था। वह शराब पीने का आदि था। कुछ समय पूर्व वह थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कुड़री एक मित्र के घर पर रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी गलत आदतों के चलते घर से लेकर रिश्तेदारों तक ने उस से रिश्ता तोड़ दिया था। शुक्रवार शाम को मोहन शर्मा ने गांव के समीप स्थित खेत में एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को पोस्टमार्टम होने के कई घंटों तक कोई भी शव को लेने नहीं आया। तो पुलिस के सामने समस्या खड़ी हो गई। दन्नाहार निवासी रिश्तेदारों से बात की तो उन्होंने रिश्ता तोड़ देने की बात कह कर मना कर दिया। आखिरकार पुलिस ने ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने अंतिम संस्कार कराने का जिम्मा लिया। दोपहर को मृतक का गांव कुडरी में अंतिम संस्कार किया गया।