{"_id":"5939a3e44f1c1bce578b45dd","slug":"111496949732-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवरों पर दरारें रोकने को जलनिकासी के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवरों पर दरारें रोकने को जलनिकासी के इंतजाम
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सुल्तानगंज फ्लाईओवर की साइड की दीवारों में चटकन आने के बाद निर्माणदायी एजेंसी ने जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। सुल्तानगंज पुल की भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली साइड पर नालियां बनवाई जा रही हैं, ताकि बरसात का पानी नाली से होकर बड़े नाले तक चला जाए। पुल पर जलभराव नहीं हो।
बता दें, राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थित सुल्तानगंज फ्लाईओवर की साइड की एक ओर की दीवार के टाइलों में दरारें पड़ गई थीं। इसे निर्माणदायी एजेंसी एलएंडटी ने आनन फानन में सीमेंट और मसाला भरकर बंद किया था। नए पुल की साइड की दीवारों के टाइलों में दरारें पड़ने की जानकारी होने पर राजमार्ग प्राधिकरण की तकनीकी टीम ने भी मुआयना किया था। इसका कारण जलभराव को भी माना गया था।
यही कारण है कि अब पुल पर जलभराव को रोकने के लिए दोनों ओर नाली बनाए जाने का का काम शुरू कर दिया गया है। पुल की दोनों ओर नालियां बनाकर इन्हें कमला नगर पुलिया के नाले से जोड़ा जाएगा, ताकि बरसात में पुल पर पानी नहीं भरे।
विज्ञापन
सुल्तानगंज से इस काम को शुरू कर दिया है। खंदारी फ्लाईओवर पर भी काम किया जाएगा। अभी साइड की दीवारों के नीचे मिट्टी भरी हुई थी। इसे हटाया जा रहा है। इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि बरसात से पहले पुलों पर जलनिकासी का इंतजाम किया जा रहा है।