फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एफएसडीए बनाएगा 18 सेफ फूड जोन

एफएसडीए बनाएगा 18 सेफ फूड जोन

Wed, 07 Jun 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
एफएसडीए बनाएगा 18 सेफ फूड जोन
आगरा। कर्मचारी ग्लब्स और एप्रिन पहने होंगे। साफ-सफाई होगी और खाद्य सामग्री पूरी तरह से शुद्ध होगी। आगरा में ऐसा जल्द होने जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) जिले भर में 18 सेफ फूड जोन विकसित करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए स्वामी बाग समाध के आगे वाला बाजार और सेंट जोंस चौराहा के बाजार को चयनित कर लिया गया है। बाकी बचे 16 स्थानों का जल्द चयन किया जाएगा। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि शासन ने विभाग को सेफ फूड जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। दो स्थान चयन हो गए हैं। खाद्य सामग्री की शुद्धता समेत अन्य बिंदुओं पर रोजाना मानीटरिंग की जिम्मेवारी क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की होगी।
विज्ञापन



चार दुकानदारों के किए चालान
स्वामीबाग समाध के आगे बाजार स्थित साउथ इंडियन फूड स्टाल, जय चाट भंडार पर बिना रजिस्ट्रेशन के प्रतिष्ठान चलाने पर चालान किया गया। सेंट जोंस चौराहा स्थित गोपाल डोसा कार्नर और नरेश कुमार स्टाल का भी चालान काटा। इन पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार खाद्य सामग्री के लिए नमूने
स्वामीबाग समाध के आगे बाजार स्थित आरएस रेस्टारेंट से अचार और पनीर का नमूना लिया। मोती कटरा से बलवीर सिंह की डेयरी से दूध और छिली ईंट स्थित भवतेश यादव की डेयरी से भी दूध का नमूना लिया गया है। इनकी जांच कराने के लिए लैब भेजा जाएगा।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी के स्थानांतरण
जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने सदर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय पांडे का स्थानांतरण मंटोला क्षेत्र में किया है। इनके स्थान पर जितेंद्र सिंह को लगाया गया है। किरावली से मुकेश शर्मा को नाई की मंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किरावली में अब अवनीश कुमार सिंह ये जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed