{"_id":"59383fac4f1c1b0a7a8b460f","slug":"111496858540-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर गोली चलवाना सरकार की दमनकारी नीति-भानु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर गोली चलवाना सरकार की दमनकारी नीति-भानु
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला/ नगला बीच (फिरोजाबाद)। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों पर गोलियां चलवाना सरकार की दमनकारी नीति है। किसानों के आंदोलन को भाकियू भानु का पूरा समर्थन है। यह बातें भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि किसान सरकारी उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा। कर्जा माफी के नाम पर सिर्फ किसानों को गुमराह किया जा रहा है। केंद्र सरकार को पूरे देश के किसानों का कर्जा माफ करना चाहिए। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आंदोलन में गोली लगने से मृत किसानों के परिवारीजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने पर कहा कि आज के समय में एक करोड़ रुपये की कोई अहमियत नहीं है। मांग की कि मृत किसानों के परिवारीजनों को कम से कम पांच करोड़ रुपयसे मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण देते हैं, काम कुछ नहीं करते। भाजपा की सरकार में किसान मारे जा रहे है।