फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11-Year-Old Priyanshu Lodhi Smashes Back-to-Back Centuries in Agra Cricket

11 वर्षीय क्रिकेटर का कमाल: दूसरे मैच भी जड़ा शतक, तूफानी पारी ने जीत लिया क्रिकेट प्रेमियों का दिल

Sat, 16 May 2026 09:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 16 May 2026 09:24 AM IST
सार

आगरा के 11 वर्षीय प्रियांशु लोधी ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और जुनून को देखकर कोच और परिवार को बड़े खिलाड़ी बनने की उम्मीद है।

विज्ञापन
11-Year-Old Priyanshu Lodhi Smashes Back-to-Back Centuries in Agra Cricket
11 साल के प्रियांशु लोधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के उभरते सितारे प्रियांशु लोधी अपने प्रदर्शन से क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत रहे हैं। 11 साल के प्रियांशु लगातार दूसरे मैच में शतक लगाकार विपक्षी टीम के लिए चुनौती बन गए। उनकी शानदार बल्लेबाजी की तुलना अब वैभव सूर्यवंशी से होने लगी है।
विज्ञापन

प्रवीण क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर शुक्रवार को पीके क्रिकेट एकेडमी और थ्राइव क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पीके क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 254 रन बनाए। प्रियांशु लोधी ने 91 गेंदों पर 112 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान 19 चौके लगाए। प्रियांशु का यह लगातार दूसरा शतक था। प्रियांशु के अलावा वंश तोमर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्राइव क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में क्रिस ठाकुर और राजवर्धन यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थ्राइव क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 175 रन पर सिमट गई। दक्ष यादव और ऋतुराज ने 22-22 रन का योगदान दिया। पीके क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में रुद्र चौहान और कृष्ण भदौरिया ने तीन-तीन विकेट झटके। इस तरह पीके एकेडमी ने 79 रन से मुकाबला जीत लिया। शानदार शतकीय पारी खेलने वाले प्रियांशु लोधी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

प्रियांशु के पिता रविंद्र सिंह ने बताया कि वह सुबह उठते ही क्रिकेट की बात करता है और शाम तक उसका पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहता है। स्कूल से लौटने के बाद सीधे मैदान पहुंच जाता है। उसकी मेहनत और क्रिकेट के प्रति जुनून देखकर हमें विश्वास है कि वह एक दिन बड़ा खिलाड़ी बनेगा।
वहीं प्रियांशु के कोच प्रवीन कुमार कहते हैं कि उसके खेल में शानदार टाइमिंग और गेम सेंस दिखाई देता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वह लगातार सीखने की कोशिश करता है। अगर इसी तरह मेहनत जारी रखी तो भविष्य में वह बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed