फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 students selected for final interview in campus placement

Agra News: कैंपस प्लेसमेंट में अंतिम साक्षात्कार के लिए चुने गए 11 छात्र

Tue, 09 Dec 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
11 students selected for final interview in campus placement
कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और इसके समाज कार्य विभाग में सोमवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। एमएसडब्ल्यू (तृतीय सेमेस्टर) के छात्रों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में समूह चर्चा (जीडी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) शामिल रहे।
विज्ञापन


प्लेसमेंट प्रक्रिया की शुरुआत शैक्षणिक अभिलेखों के आधार पर 32 छात्रों के चयन से हुई। इनमें से 20 छात्र लिखित परीक्षा में सफल रहे और उन्हें आगामी प्रक्रिया के लिए सम्मिलित किया गया। वहीं, जीडी और पीआई के परिणामस्वरूप 11 छात्रों का चयन अंतिम चरण के साक्षात्कार के लिए किया गया है। अंतिम साक्षात्कार कंपनी के मुख्य मानव संसाधन प्रमुख की ओर से मुंबई में आयोजित किया जाएगा। भर्ती टीम के सदस्यों रमन सिंह (उप-महा प्रबंधक) और ऋषभ बरमन (मानव संसाधन प्रबंधक) रहे। इस दौरान प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. मो. हुसैन, पूर्व अध्यक्ष प्रो. रनवीर सिंह, निदेशक प्रो. मो. अरशद, डॉ. स्वाति राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed