फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 patients were sent to PHC on Monday from Nagla Moonj

नगला मूंज से सोमवार को 11 मरीज पीएचसी भेजे गए

Mon, 30 Aug 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 patients were sent to PHC on Monday from Nagla Moonj
बरनाहल के नगला मूंज में घर पर लेटे मरीजों देखते डॉक्टर रविदीप सिंह - फोटो : MAINPURI
नौरमई (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव नगला मूंज में वायरल बुखार के मरीजों के उपचार के लिए दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेरा डाले रहीं। बुखार से पीड़ित गांव के 11 मरीजों को आराम न मिलने पर पीएचसी बरनाहल पर भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला मूंज में 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में थे। जिन्हें पिछले दो दिनों से लगातार उपचार दिया जा रहा है। रविवार को जहां सीएमओ डॉ. पीपी सिंह तीन टीमों के साथ गांव पहुंचे थे। वहीं सोमवार को भी प्रभारी चिकित्साधिकारी बरनाहल डॉ. रविदीप सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और गांव के लोगों को उपचार दिया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने डॉ. रविदीप सिंह से गांव के हालातों की जानकारी ली। सीएमओ ने निर्देश दिए कि जो भी मरीज गंभीर हैं उनके उपचार में लापरवाही न की जाए। जो लोग अस्पताल में भर्ती होना चाहते हैं उन्हें पीएचसी पर भर्ती कर उपचार दिया जाए। गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा जाए।
विज्ञापन

डॉ. रविदीप सिंह ने 11 मरीजों को शिविर में आराम न मिलने पर उपचार के लिए पीएचसी बरनाहल भेजा। गांव में दूसरे दिन 34 लोगों की जांच कराई गई। अभी तक सरकारी जांच में किसी भी मरीज को डेंगू या मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। डॉ. रविदीप सिंह के अनुसार गांव के लोग वायरल और टाइफाइड की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम करहल अनिल कुमार कटियार गांव नगला मूंज पहुंचे। यहां उन्होंने गांव की नालियों की सफाई कराई। गांव में जलभराव वाले स्थानों और नालियों में दवा भी डलवाई। ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि बच्चों को फुल बाजू के कपड़े पहनाएं। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। घरों के पास पानी एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed