{"_id":"6a10c4cbb7324ef1b40376a3","slug":"11-children-in-the-childrens-home-did-not-undergo-health-check-up-agra-news-c-364-1-sagr1046-129272-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाल गृह में 11 बच्चों का नहीं हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाल गृह में 11 बच्चों का नहीं हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने शुक्रवार को राजकीय बाल गृह (शिशु) का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि विशेष आवश्यकता श्रेणी के 11 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अभी तक नहीं हुआ है। यह स्थिति चिंताजनक है।
इन बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट अधूरी होने के कारण उन्हें समय पर सरकारी चिकित्सा सुविधाएं और अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का मेडिकल परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर अविलंब सुनिश्चित किया जाए।
सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षण के बाद सभी संबंधित मेडिकल रिपोर्ट सात दिनों के भीतर प्राधिकरण कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाएं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और भोजन संबंधी कुछ कमियां भी पाई गईं। उन कमियों में तत्काल सुधार करने के आदेश दिए। चेतावनी दी कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और उनके अधिकारों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।