फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10th class student down in yamuna river family seacrh

क्लास बंक कर नहाने गया छात्र यमुना में डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 02 May 2019 10:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 May 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
10th class student down in yamuna river family seacrh
डूबे छात्र की तलाश करते लोग, इंसेट में गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
क्लास बंक कर यमुना में नहाने के लिए गया दसवीं का छात्र अभिषेक सोनी ( 17) डूब गया। उसके साथ तीन दोस्त भी नहा रहे थे। वे उसे डूबता देख भाग गए। बाद में किसी और ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही है लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


कमला नगर के लश्करपुर के रहने वाले जय प्रकाश का बेटा अभिषेक न्यू आगरा के ही एक इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र है। वह गुरुवार को स्कूल नहीं पहुंचा। दोपहर को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि वह बल्केश्वर स्थित जसवंत सिंह की छतरी वाले घाट पर नहाते हुए डूब गया।
विज्ञापन


परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोर बुला लिए। कुछ लोगों ने बताया कि अभिषेक के साथ तीन और छात्र थे। स्कूल के छात्रों ने बताया कि मयंक, शिवम और छोटू भी उसके साथ क्लास बंक कर गए थे। वे अभिषेक के साथ नहाते हुए देखे भी गए। तीनों घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अभिषेक नहाते हुए गहराई में चला गया था। वहां डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। उधर मौके पर सैंकड़ों लोग जमा हो गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। यमुना के घाटों पर गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी नहाने के लिए जाते हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद ये लोग पहुंच जाते हैं। इन घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था नहीं है।                                               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed