{"_id":"602c0b068ebc3ee8eb488a11","slug":"109-pairs-tied-in-knot-kasganj-news-agr480946489","type":"story","status":"publish","title_hn":"109 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
109 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे
विज्ञापन
कासगंज ब्लॉक में सामूहिक विवाह समारोह में वैवाहिक रस्म अदा करते जोड़े
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कासगंज, अमांपुर एवं पटियाली विकास खंड परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इन स्थानों पर 109 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। विवाह समारोहों पर 55.59 लाख रुपये खर्च किए गए।
सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि हमारे समाज में एक कुरीति आ गयी थी कि बिना दान-दहेज के शादी नहीं होती है लेकिन हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत निर्धन कन्याओं की सरकारी खर्च पर निशुल्क विवाह कराने की एक अनूठी पहल की है। बिना किसी भेदभाव के शादी का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है।
मां-बाप को बेटियों की शादी की चिंता अब नहीं सताती। प्रत्येक जोड़े पर कुल व्यय 51 हजार रूपये में से 35 हजार रूपये कन्या के बैंक खाते में भी जमा किए जाते हैं। विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र आदि ने वर बधु को आशीष प्रदान किया।
विज्ञापन
इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए रामायण सिंह, डीसी मनरेगा, अजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया, संयोजक जिला विज्ञान क्लब जयंत गुप्ता, डीसी वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलेभर में रही शादी समारोहों की धूम
वसंत पंचमी के मौके पर जिलेभर में शादी समारोह की धूम रही। 62 दिन के अंतराल के बाद बिना किसी बंदिश के शादी समारोह में शामिल होने का मौका मिलने से लोग काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने इन समारोहों में शामिल होकर जमकर मस्ती की।
बैंड बाजों की धुन पर उत्साहित युवाओं ने जमकर डांस किया। बाजारों में चहल पहल रही। शादी समारोह आयोजन के चलते धर्मशाला, मैरिज होम आदि भरे रहे।