फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जल्दी ही रोप-वे से कर सकेंगे राधारानी के दर्शन

जल्दी ही रोप-वे से कर सकेंगे राधारानी के दर्शन

Wed, 30 Jan 2019 12:00 AM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
जल्दी ही रोप-वे से कर सकेंगे राधारानी के दर्शन
डैमो
मथुरा। पिछले चार साल से जिस रोप-वे का इंतजार ब्रजवासी कर रहे थे, अब उससे राधारानी के दर्शन का मौका मिलने जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय ने बरसाना की पहाड़ियों पर स्थित श्रीजी मंदिर के लिए प्रस्तावित रोप-वे के प्रस्ताव को अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


ब्रज में पर्यटन विकास के लिए करीब चार साल पहले जिस रोप-वे प्रोजेक्ट की नींव बरसाना में रखी गई थी, अब उसपर काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय ने एनओसी प्रदान कर दी है। लंबे समय से इसी एनओसी का इंतजार कार्यदायी संस्था द्वारा किया जा रहा था। पीपीपी मॉडल पर बनने जा रहे रोप-वे पर करीब 12 करोड़ की लागत आ रही है।
विज्ञापन


60 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रोप-वे 205 मीटर की दूरी तय करेगा। इसके बनने के बाद ब्रज में खासकर बरसाना में पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा हो जाएगा। वर्तमान में ब्रज दर्शन को आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं का केंद्र वृंदावन और गोवर्धन बना हुआ है। शनिवार को कोकिलावन में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसाना का आकर्षण सिर्फ लठामार होली के दौरान रहता है। लेकिन, रोप-वे बनने के बाद यह संख्या बढ़ जाएगी। ब्रज दर्शन को आने वाले रोप-वे बनने के बाद इसकी सैर करने भी पहुंचेंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि अब जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed