फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   भाई को किया तिलक, मांगी लंबी उम्र

भाई को किया तिलक, मांगी लंबी उम्र

Fri, 09 Nov 2018 10:14 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
भाई को किया तिलक, मांगी लंबी उम्र
भाई को किया तिलक, मांगी लंबी उम्र - फोटो : अमर उजाला
एटा। भाई दूज का पर्व जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर और कस्बों के बाजारों में दिनभर भीड़ रही। नारियल का गोला खरीदने के लिए परचून की दुकानों पर महिलाओं की लाइन लगी रही, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी खासी भीड़भाड़ नजर आई।
विज्ञापन

दरअसल, दीपोत्सव का शुक्रवार को भाई दूज के साथ समापन हो गया। पर्व को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक भैया दूज पर्व को लेकर शुक्रवार को बहन-भाइयों में खासा उत्साह नजर आया। बहनों ने भाइयों को रोली चावल से तिलक लगाकर कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही मुंह मीठा कराकर भाइयों को नारियल का गोला भी भेंट किया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। इस दौरान शहर के बाजारों में खासी चहलकदमी देखने को मिली।
विज्ञापन

गोला और मिठाई के भाव में होता रहा इजाफा
भैया दूज पर्व पर नारियल के गोले और मिठाई की मांग को देखकर भाव में इजाफा होता रहा। गोला जहां 220 रुपये से बढ़कर 350 रुपये प्रति किग्रा बिका। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी खासी भीड़भाड़ नजर आई। मिठाई के दाम भी 160 से 400 रुपये किलो तक रहे। इस दौरान बस स्टैंड से लेकर नगर के प्रमुख बाजारों तक मिठाई की दुकान सजी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed