फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बलवंत सिंह ने दिया शिक्षित और संगठित रहने का संदेश

बलवंत सिंह ने दिया शिक्षित और संगठित रहने का संदेश

Sat, 22 Sep 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
बलवंत सिंह ने दिया शिक्षित और संगठित रहने का संदेश
राजा बलवंत सिंह के 166वें जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
आगरा। राजा बलवंत सिंह महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक वट वृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है। साथ ही बलवंत सिंह एजूकेशन सोसाइटी राजा बलवंत सिंह के सपनों को साकार रूप प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन


यह उद्गार प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री जय प्रताप सिंह ने राजा बलवंत सिंह के 166वें जन्म दिवस पर खंदारी परिसर में आयोजित समारोह एवं नवनिर्मित राव कृष्णपाल सिंह प्रेक्षागृह के लोकार्पण के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
विज्ञापन


प्रथम सत्र में राजा बलवंत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। राव कृष्णपाल सिंह नवनिर्मित प्रेक्षागृह का मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के हाथों लोकार्पण हुआ। प्रधानाचार्य डॉ.. एसपी मदनावत ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज प्रबंध समिति सचिव भानु प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रबंध समिति राजा बलवंत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महाराजा विक्र मादित्य जूदेव ने बलवंत सिंह ने कहा कि हिंदू संस्कृति को बचाने का काम किया और आगरा को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री महाराज रघुवीर सिंह सिरोही ने राजा बलवंत के शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए कोटि-कोटि नमन किया। बलवंत एजूकेशनल सोसाइटी के सचिव युवराज अंबरीश पाल सिंह, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तेवर, अपर जिला जज आगरा भूपेंद्र राय ने विचार रखे।


पत्रिका और पोेस्टर का विमोचन
दूसरे सत्र में अतिथियों ने कृषि विज्ञान केंद्र की पत्रिका और वेस्ट प्लास्टिक पॉल्युशन अवेरनेस वीक के पोस्टर का विमोचन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बलवंत एजूकेशनल सोसाइटी के उपाध्यक्ष राजा अनरुद्ध पाल सिंह ने आभार जताया। संचालन डॉ. प्रतिमा शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed