फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नगर पालिका का चहेता बाबू बना सिरदर्द

नगर पालिका का चहेता बाबू बना सिरदर्द

Sun, 02 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका का चहेता बाबू बना  सिरदर्द
मैनपुरी। नगर पालिका कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक सेवानिवृत्ति के एक महीने बाद भी कार्यभार नहीं छोड़ रहा है। लिपिक नगर पालिका चेयरमैन और अधिकारियों का इतना प्रिय है कि वे फिर से उसे संविदा पर नौकरी देना चाहते हैं, लेकिन बोर्ड की बैठक में हुए हंगामे ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


नगर पालिका में कार्यरत लिपिक 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन एक महीने बाद भी उनके द्वारा जो जिम्मेदारियां निभाई जा रही थीं उनका कार्यभार दूसरे को नहीं सौंपा गया है। लिपिक की पहुंच इतनी है कि अब वह सत्ताधारी कुछ नेताओं और पालिकाध्यक्ष से सांठगांठ कर सेवानिवृत्त होने के बाद भी नौकरी करना चाहते हैं। इसके लिए वे संविदा पर तैनाती की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सेवानिवृत्त लिपिक की संविदा पर तैनाती का प्रस्ताव रखा गया। जिसे लेकर कुछ सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभासदों ने कहा कि किसी भी संविदा कर्मचारी पर वित्तीय कार्य से संबंधित जिम्मेदारी नहीं हो सकती। सभासदों के हंगामे के बाद उनकी संविदा पर तैनाती तो लटक गई, लेकिन लिपिक ने अभी तक अपने द्वारा सेवा के दौरान देखा जा रहा कार्यभार किसी दूसरे को नहीं सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद से बाहर चले गए हैं वरिष्ठ लिपिक
सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ लिपिक संविदा पर तैनाती की मांग कर रहे थे, लेकिन संविदा पर तैनाती की बात नहीं बनी तो वे जनपद से बाहर चले गए। अभी तक उन्होंने कार्यभार नहीं सौंपा है जो नगर पालिका के कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। लिपिक पर सूचना का अधिकार, कर्मचारियों की फाइल देखरेख तथा पेंशन प्रकरण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed